TazaBytesTazaBytes
  • शिक्षा
  • फाइनेंस
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस अपडेट्स
  • मोटिवेशन
  • करियर / रोजगार
  • कृषि
  • सरकारी योजनाएं
Sign In
Notification Show More
Latest News
क्रिएटर कैसे तैयार हों – डिजिटल कंटेंट के नए नियमों के अनुरूप
तकनीक
5G Speed Reality Check: 4G बनाम 5G वास्तविक तुलना
तकनीक
GST Guide: GST – एक सम्पूर्ण मार्गदर्शिका
फाइनेंस बिज़नेस अपडेट्स शिक्षा
Atal Bihari Vajpayee – भारत के महान नेता और कवि हृदय प्रधानमंत्री
मोटिवेशन
जलवायु परिवर्तन – क्या यह हमारे स्वास्थ्य पर dangerous प्रभाव डाल रहा है और केसे ?
स्वास्थ्य
Aa
TazaBytesTazaBytes
Aa
  • शिक्षा
  • फाइनेंस
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस अपडेट्स
  • मोटिवेशन
  • करियर / रोजगार
  • कृषि
  • सरकारी योजनाएं
  • शिक्षा
  • फाइनेंस
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस अपडेट्स
  • मोटिवेशन
  • करियर / रोजगार
  • कृषि
  • सरकारी योजनाएं
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • फाइनेंस
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस अपडेट्स
  • मोटिवेशन
  • करियर / रोजगार
  • कृषि
  • सरकारी योजनाएं
TazaBytes > स्वास्थ्य > Phone Addiction: 2025 में हमारे स्वास्थ्य के लिए dangerous है?
स्वास्थ्य

Phone Addiction: 2025 में हमारे स्वास्थ्य के लिए dangerous है?

Shikha Chauhan
Last updated: 2025/08/04 at 5:36 PM
Shikha Chauhan
Share
9 Min Read
SHARE
Phone Addiction
Phone Addiction

Phone Addiction: आज के इस डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी प्राथमिकता बनता जा रहा है हम आज इसपर पूरी तरह से निर्भर हो चुके हैं अगर किसी से बात करनी हो, गेम खेलना हो, नौकरी ढूंढनी हो या फिर पढ़ाई ही क्यूं न करनी हो यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से पूरी तरह से जुड़ चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी वजह से लोगो के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है। 

Contents
Phone Addiction से मानसिक असरPhone Addiction से शारीरिक असरPhone Addiction से व्यवहारिक व सामाजिक प्रभाव इसके समाधान क्या हो सकते हैं मेरी राय

आजकल लोग इसको अपना एक ऐसा दोस्त समझने लगे हैं जिससे वह किसी भी समय बात कर सकते हैं उससे सलाह ले सकते हैं अपनी सारी गतिविधियों को नोट कर सकते हैं यहां तक कि मनोरंजन के लिए भी इसका प्रयोग करते हैं तो यह एक लत की तरह हो चुका है जिसके बारे में बात करना बेहद जरूरी है।   

Phone Addiction से मानसिक असर

इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी इसपर निर्भरता बनी है क्योंकि अगर किसी को उसके फोन से अलग कर दिया जाए तो उसका व्यवहार बहुत अलग हो जाता है। तो चलिए इसके क्या मानसिक प्रभाव है उसपर बात करते है –

  • नींद में कमी (sleep disorder) – जब हम रात को बहुत देर तक फोन का प्रयोग करते है तो इससे हमारी नेचुरल स्लिप साइकिल बिगड़ जाती है इसकी वजह है फोन से निकलने वाली ब्ल्यू लाइट से हमारा ब्रेन सक्रिय रहता है और आँखें भी खराब हो सकती है और इस वजह से नींद आने में देरी हो सकती है।
  • तनाव और चिंता – लगातार फोन का इस्तेमाल करना, सोशल मीडिया पर रील देखना, दूसरों की पोस्ट और उपलब्धियों से अपनी तुलना करना, अपनी पहचान बनाने के लिए दिन रात चिंता करना यह सब मन पर बहुत बुरा प्रभाव डालते है। जिसकी वजह से आज युवा हो या बुजुर्ग सभी को anxiety और stress से गुजरना पड़ रहा है क्योंकि आजकल सभी को अपनी एक ऐसी इनकॉम बनानी है जिससे वह अपने समाज में प्रभाव बना सके।
  • डिजिटल डिप्रेशन का असर – आजकल लोग सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव रहते है कि धीरे – धीरे दुनिया से कटते जा रहे है और वह एक नकली वर्चुअल दुनिया में जीने लग गए है। जब वह दूसरों को सफल देखते है तो उनमें निराशा और आत्मसंदेह की भावना जागरुक हो रही है जिससे कई लोगों को डिप्रेशन की समस्या होती जा रही है जो कि एक गंभीर संकट है।

Phone Addiction से शारीरिक असर

जब हम मनुष्य के शरीर की बात करे तो इसकी भी एक लिमिट होती है इसको भी समय देना पड़ता है ताकि शरीर अपने आप से स्वास्थ्य हो सके लेकिन आजकल इस भीड़ वाली दुनिया में लोग बहुत जायद व्यस्त हो गए है। हमारा यह शरीर कुदरत का एक बेहतरीन तोहफा है जिसका ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

  • गर्दन व पीठ दर्द – हम सभी लोग ज़्यादातर फोन को नीचे की ओर झुककर चलाते है जिससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है जो कि आगे चलकर स्लिप डिस्क जैसी समस्या में बदल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर व्यक्ति औसतन 7 घंटे फोन का इस्तेमाल करता है जो कि एक बहुत बड़ी शारीरिक समस्या बन गई है।
  • आँखों में थकान – लंबे समय तक फोन की स्क्रीन को देखने से आँखों में जलन, धुंधलापन, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है जिसकी वजह से vision syndrome जैसी बीमारी भी हो सकती है।
  • हाथों और उंगलियों में दर्द – जब हम लगातार रील देखते रहते है या फिर फोन में टाइपिंग करके message करते हैं तो हाथों की नसों में दर्द हो सकता है जिसकी वजह से कुछ लोगों को “trigger finger syndrome” भी हो जाता है।

Phone Addiction से व्यवहारिक व सामाजिक प्रभाव 

आजकल हम लोग तकनीक के साथ तो जुड़ गए है लेकिन इसकी वजह से समाज से दूर होते जा रहे हैं कुछ अध्ययन से पता चला है कि लोगों का व्यवहार फोन की वजह से बहुत बदल गया है जिससे उनको अकेलापन भी महसूस होने लगा है जैस –

  • असली रिश्तों से दूरी – जब समाज की बात करे तो यहाँ पर कई त्यौहार मनाएं जाते है लेकिन आजकल लोग सिर्फ whatsapp, facebook या instagram पर मैसेज करके बधाई दे देते हैं जिस वजह से नई पीढ़ी समाज के rituals से दूर होती जा रही है आजकल लोग साथ में बैठकर भी खाना नहीं खाते है सबको सिर्फ फोन को चलाना होता है। लोग अब पहले की तरह एक दूसरे या रिश्तेदारों के घर पर भी नहीं जाते है। यह सभी चीजें लोगों के समाज में उनकी भूमिका व उनके व्यवहार पर बहुत बुरा असर डाल रही हैं।
  • ध्यान में कमी – पहले के लोग बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित होकर अपने काम को focus के साथ करते थे लेकिन अब लोगो के फोन में इतने नोटिफिकेशन आते है जिसके कारण उनका ध्यान एक काम में नहीं लग पाता है। जिसके कारण पढ़ाई, काम या फिर रचनात्मक गतिविधियों पर एकाग्रता कम होती जा राहुल है।
  • डोपामिन लूप (Addiction cycle) – हर बार जब हमें कोई नोटिफिकेशन, लाइक या मैसेज मिलता है तो हमारा दिमाग डोपामिन छोड़ता है जिसकी वजह से हमें खुशी मिलती है। जो कि एक तरह से साइकोलॉजिकल रूप से लत बन जाती है जिससे निकलना बेहद ही मुश्किल होता है।

इसके समाधान क्या हो सकते हैं 

अगर दुनिया में समस्याएं होती है तो उसके समाधान भी हो सकते है क्योंकि अगर मनुष्य चाहे तो अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकता है–

  1. अपने फोन में social media के लिए लिमिट तय करें और साथ ही app usage limitar को सेट करें
  2. हफ्ते में एक दिन बिना फोन के बिताने की कोशिश करे या फिर दिन में एक घंटा फोन नहीं चलाने का चैलेंज लें
  3. जब रात को फोन प्रयोग करना हो तो night mode ऑन करें इससे आँखों पर कम असर पड़ता है
  4. सोने से 1 घंटा पहले फोन को बंद करके कोई अच्छी सी किताब को पढ़ें ताकि नीद सही से आए 
  5. अपने जीवन को अच्छा बनाने के लिए शारीरिक गतिविधियों को ज़रूर करे जैसे योगा, एक्सरसाइज या फिर कोई outdoor activities करें इससे स्क्रीन टाइम कम होने में मदद मिलेगी
  6. अपने परिवार को समय दे उनके साथ महीने में एक दिन घूमने जाएं ताकि मानसिक खुशी मिलें।
  7. भारत में बहुत सारे त्यौंहार आते है जिसको सिर्फ social media पर अपनी पोस्ट डालने के लिए नहीं बल्कि सही से उसके rituals को अपने रिश्तेदारों, दोस्तो के साथ मिलकर सेलिब्रेट करें।

मेरी राय

आजकल स्मार्टफोन एक शानदार तकनीक बन गया है, लेकिन जरूरत से ज़्यादा इसका इस्तेमाल सेहत के लिए खतरा बन सकता है। मानसिक तनाव, आंखों की कमजोरी, नींद की खराबी और सामाजिक अलगाव जैसे गंभीर परिणाम इससे जुड़ते जा रहे हैं। तो इस तरह से “फोन का इस्तेमाल तो करें, लेकिन खुद फोन के गुलाम मत बनें।” यही इस डिजिटल युग में स्वस्थ जीवन जीने की एक कुंजी हो सकती है।

अगर हम अब भी सतर्क नहीं हुए, तो यह छोटी सी स्क्रीन हमारे शरीर और दिमाग को बहुत बड़ा नुकसान पहुँचा सकती है। डिजिटल दुनिया से जुड़ना ज़रूरी है, लेकिन असली दुनिया से कटना नहीं।

Social Links:

  1. Twitter: https://x.com/tazabytes
  2. YouTube Channel: https://youtube.com/@tazabytes_in

TAGGED: phone, phone addiction, phone addiction 2025, phone addiction effect
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEW UPDATES

  • क्रिएटर कैसे तैयार हों – डिजिटल कंटेंट के नए नियमों के अनुरूप
  • 5G Speed Reality Check: 4G बनाम 5G वास्तविक तुलना
  • GST Guide: GST – एक सम्पूर्ण मार्गदर्शिका
  • Atal Bihari Vajpayee – भारत के महान नेता और कवि हृदय प्रधानमंत्री
  • जलवायु परिवर्तन – क्या यह हमारे स्वास्थ्य पर dangerous प्रभाव डाल रहा है और केसे ?
  • Shreemad Bhagwad Geeta Reading Benefits – क्यों इसे पढ़ना जीवन बदल देता है

You Might Also Like

स्वास्थ्य

जलवायु परिवर्तन – क्या यह हमारे स्वास्थ्य पर dangerous प्रभाव डाल रहा है और केसे ?

August 12, 2025
स्वास्थ्य

Drug Addiction: जानिए भारत में ड्रग एडिक्शन और उससे जुड़ी जरूरी shocking जानकारी

August 10, 2025
मोटिवेशनस्वास्थ्य

Pneumonia: बारिश के मौसम में निमोनिया से बचाव और इलाज

August 10, 2025
मोटिवेशनस्वास्थ्य

Healthy Lifestyle Tips: सेहतमंद जीवन के लिए जरूरी बातें

August 10, 2025

Introduction

TazaBytes.in एक भरोसेमंद हिंदी वेबसाइट है, जो शिक्षा, तकनीक और रोज़मर्रा से जुड़ी ताज़ा जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराती है।

हमारा उद्देश्य है – सही और उपयोगी जानकारी सभी तक साफ़, संक्षिप्त और स्पष्ट रूप में पहुँचाना।

Legal Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Recent Posts

  • क्रिएटर कैसे तैयार हों – डिजिटल कंटेंट के नए नियमों के अनुरूप
  • 5G Speed Reality Check: 4G बनाम 5G वास्तविक तुलना

Find Us on Socials

Bringing daily updates in Hindi.
Mail us - contact@tazabytes.in

© 2025 TazaBytes.in — सभी अधिकार सुरक्षित हैं।

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?